जंगली सूअर से टकराकर स्कूटी सवार दो युवक घायल दोनों व्यक्तियों को इलाज करा कर उनके घर भेजा गया।
1 min read
12,585 views
राकेश कुमार सिंह
मनकापुर गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव सामने कटरा से आ रहे स्कूटी सवार से टकराया जंगली सुअर स्कूटी सवार दोनो युवक घायल स्थानीय लोगों ने कराई दवा।
मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के सामने कटरा से मनकापुर की तरफ जा रहे दो स्कूटी सवार से एक जंगली सुअर अचानक आ गया जब तक दोनो स्कूटी सवार गाडी सम्हाल पाते तब सूअर टकरा गया और दोनो सडक पर गिर गए और घायल हो गए स्थानीय वशिष्ट तिवारी ने दोनो घायलों का मरहम पट्टी कर दोनो को घर भेजा इस मौके पर पर स्थानीय लोग वशिष्ठ के प्रयासों की तारीफ कर रहे हैं तिवारी ने पुछताछ दौरान बताया कि वह दोनो अयोध्या से वापस अपने घर की तरफ जा रहे थे इसी दौरान यह घटना घटी है।
