नशा मनुष्य का जीवन नाश करता है—–अजीत सिंह
1 min read
9,922 views
मोहम्मद सुलेमान
गोंडा। बेलसर नगर पंचायत के बाबा नगरसेन अनुसूचित बस्ती एवं नट बिरादरी में घर – घर जाकर नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह ने कहा कि नशा ऐसा जहर है जो मनुष्य के जीवन को बर्बाद कर देता है। नशा की वजह से आज हमारा समाज काफी पिछड़ा है। नशे की लत की वजह से समाज का एक बड़ा वर्ग अपने परिवार की सही प्रकार से देखभाल नहीं कर पा रहा है। बच्चों को सही शिक्षा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो व्यक्ति नशा करता है। उसका शरीर तो बर्बाद होता ही है। लेकिन उसके साथ उसका पूरा परिवार भी तबाह होता है। नशाकर्ता के घर में कभी सुख और शांति नहीं रहती है। इसलिए कहना है कि नशे का त्याग कर समाज और देश हित में कार्य टी करो। इस अवसर पर हरिश्चंद्र, राम पति, गुंजा, पप्पू पासवान, ननकू पासवान, गोबर भारती आदि के साथ महिलाएं एवं नवयुवक आदि मौजूद रहे।
