मतदाताओं की सुविधा के लिए व्यापार मंडल ने लगाया पंडाल।
1 min read
9,239 views
गोंडा। भीषण गर्मी एवं चिलचिलाती धूप से राहत के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए पंडाल लगाया गया है ।अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अवध क्षेत्र प्रभारी हरीशचंद्र सिंह उर्फ हरी सिंह के अगुवाई में नगर पंचायत बेलसर के पांचो बूथो पर पंडाल लगाकर मतदाताओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई वहीं मतदाता सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। जिसमें मतदाताओं द्वारा सेल्फी भी लिया गया। व्यापार मंडल के नगर महामंत्री रामकुमार गुप्ता ,पवन कौशल आशीष सिंह निखिल ,जावेद ,विजय गुप्ता ,आकाश सिंह ,समेत व्यापार मंडल के लोगों द्वारा मतदाताओं को जलपान कराकर उनकी सेवा में लगे रहे ।व्यापार मंडल के इस पुनीत कार्य कि लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।
