गोंडा लोकसभा 59 की सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा के लिए कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर जनसंपर्क कर मांगा समर्थन।
1 min read
10,499 views
मोहम्मद सुलेमान / राकेश कुमार सिंह
गोंडा । गोंडा लोकसभा क्षेत्र कि सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर जनसंपर्क कर मांगा समर्थन सपा प्रत्याशी को जिताने की जिले की जनता से की अपील जनपद गोंडा लोकसभा क्षेत्र की सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा के समर्थन में पूर्व विधायक कटरा बाजार स्वर्गीय रामदेव मिश्र (बंजरिया) के सुपुत्र राम श्रृंगार मिश्रा के साथ सपा कार्यकर्ताओं ने 59 लोकसभा गोंडा की लोकप्रिय प्रत्याशी श्रेया वर्मा के समर्थन में विधानसभा क्षेत्र गोंडा में डोर टू डोर जनसंपर्क कर मांगा समर्थन क्षेत्र के लोगों से सपा प्रत्याशी को जिताने की की अपील यह जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान ने बताया कि जैसे-जैसे 20 मई मतदान का दिन करीब आता जा रहा है और सपा कार्यकर्ता द्वारा गोंडा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है गांव गांव घर-घर जाकर लोगों से सपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की जा रही है आपको बताते चलें कि गोंडा में 20 मई को मतदान होना है और सभी पार्टियों जोर आजमाइश में लगी हुई है वही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिन एवं पूर्व प्रत्याशी लोकसभा गोंडा मसूद आलम खान भी अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है घर-घर गांव गांव जाकर लोगों से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन करने से अपील कर रहे हैं।
