किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 min read
12,162 views
रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी
इटियाथोक, गोण्डा। स्थानीय पुलिस नें नाबालिक के साथ दुष्कर्म के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी कहा कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित के पिता ने शिकायती पत्र देकर बताया कि नजमुद्दीन पुत्र मैनुद्दीन ने उसके नाबालिक बेटी के साथ शादी का झांसा देकर कई बार दुराचार किया।बताया कि आरोपी शादी शुदा है।और उसने शादी करने से मना कर दिया।आरोपित ने कहा कि जाओ मर जाओ।इस बात से आहत होकर किशोरी ने जहर खा लिया।उसे समय से अस्पताल पहुंचाया गया।जहां इलाज के दौरान उसकी जान बचाई जा सकी।घटना के बाद से पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी। शनिवार को आरोपी नजमुद्दीन पुत्र मैनुद्दीन निवासी मकदुम पुरवा लखनीपुर को अर्जुनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास गिरफ्तार किया गया है। आरोपित को दर्ज मुकदमे के तहत न्यायालय के समक्ष पेश कराकर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार कर्ता टीम में प्र0नि0 विवेक त्रिवेदी, नि0अ0 रामाशंकर राय, उ0नि0 पूजा कुमारी,का0 मो0 रजा अंसारी शामिल रहे।
