नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पूर्व सैनिक एवं भागवताचार्य का हुआ सम्मान

1 min read

 21,806 views

 

मोहम्मद सुलेमान / राकेश कुमार सिंह
गोंडा ।महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा के पूर्व छात्र एवं पूर्व सैनिक पंडित श्री सुरेश कुमार मिश्रा को विद्यालय में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पंडित श्री सुरेश कुमार मिश्रा ने माँ गंगा, गायत्री, गौरी और गीता पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतार कर लक्ष्य निर्धारित कर जीवन में आगे बढ़ने को कहा। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला एवं मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि हम जैसा सोचते हैं वैसा करते हैं और वैसा ही बन जाते हैं अतः हमें सदैव अच्छा सोचना चाहिए। इस दौरान में दो मेधावी छात्राओं अंकिता गुप्ता और प्रिंसी पटवा को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक रंजीत कुमार, रघुनाथ द्विवेदी, अशोक कुमार कुंवर भगवती सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!