ग्राम प्रधान व जिला प्रशासन मिल मतदान प्रतिशत बढ़ाने का करेंगे प्रयास —जिलाधिकारी
1 min read
18,343 views
मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा ।लोकसभा चुनावों मे मतदान ज्यादा से ज्यादा हो इसके लिए जिलाधिकारी नेहा शर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर बुधवार को ग्राम प्रधानों के साथ मतदाता जागरूकता संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने बताया है कि मतदान के लिए हम सभी ग्राम प्रधान सभी मतदाताओं को मतदान के दिन शतप्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक करेंगे। मतदाताओं को मतदान करने के संबंध में विभिन्न प्रकार के माध्यम से हम लोग एक साथ मिलकर जागरूक करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधानों ने मतदाता जागरूकता के संबंध में अपने अपने विचार व सुझाव रखा । जनपद के सभी ग्राम प्रधानों ने एक साथ मेरा गोण्डा मेरी शान का नारा लगाते हुए कहा कि अबकी बार सभी लोग जनपद में शतप्रतिशत मतदान करने लिए लोगों को जागरूक करने का कार्य करेंगे।
मुख्य अतिथि ने कहा कि हमारे जनपद के पुरुष एवं महिला ग्राम प्रधान शतप्रतिशत मतदान के लिए प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधानों ने बताया कि जिलाधिकारी की अनूठी पहल को हम सभी लोग पूरे जनपद में जनजन तक जरूर पहचायेंगे कि आगामी 20 मई, 2024 को अधिक से अधिक संख्या में निकल कर अपने मताधिकार का शतप्रतिशत प्रयोग करें, और अपने घर के आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें, और 20 मई को शतप्रतिशत मतदान करके अपने जनपद का नाम सर्वाधिक मतदान प्रतिशत में अंकित कराकर जिले का नाम रोशन कराने का भागीदार अवश्य बने।लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी की एक अनूठी पहल पर राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधानों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आगामी 20 मई को होने वाले मतदान में जनपद के ग्राम प्रधानों के द्वारा इस महापर्व में पूरे उत्साह के साथ मतदान में शतप्रतिशत प्रतिभाग किया जायेगा। वहीं आपको बता दें कि यह कार्यक्रम जनपद के सभी विकास खण्डों में भी आयोजित किया गया। नवाबगंज ब्लाक सभागार मे विकासखंड के सभी प्रधान और उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे सभी ने जिलाधिकारी के प्रयासों की सराहना किया और वादा किया की मतदाताओं को जागरूक करने मे हम लोग तत्परता से काम करेंगे। इस मौके पर महादेवा प्रधान शोभाराम कुलदीप सिंह रुस्तम चौहान संतोष कुमार उर्फ थुल्लुर शुक्ला रामबहादुर चौहान लालजी सिंह रिशू सिंह रिशू श्रीवास्तव जैनुल आबदीन रज्जन पांडेय नवी अहमद शहबाज इंद्रभूषण पाठक दुर्गेश पांडेय विनोद चौहान जितेंद्र तिवारी राजाराम यादव रंजीत कुमार विनोद सिंह इलियास सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
जनपद मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम मे जिलाधिकारी ने कहा कि विगत 30 मार्च से निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत वाकथॉन के साथ वृहद कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में व्यापार एवं उद्योग बन्धु के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नागरिक व वृद्धजनों तथा पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों, युवा संवाद कार्यक्रम, ट्रासजेण्डर्स संवाद कार्यक्रम, लाइनमैन संवाद कार्यक्रम, महिला समूह से संवाद कार्यक्रम, मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।
मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने वहां पर उपस्थित सभी लोगों को जनपद में शतप्रतिशत करने के संबंध में मतदान की शपथ दिलाई। इसके बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।
