नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नंदिनी नगर का हुआ जिला समीक्षा बैठक

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 6,037 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह

गोंडा ।महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा के प्रांगण में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नंदिनी नगर का समीक्षा बैठक आयोजित किया। गया समीक्षा बैठक के मुख्य वक्ता प्रांत प्रवासी जयशंकर मिश्र रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रांत प्रवासी जयशंकर मिश्र ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की शतप्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने आगे कहा लोकतंत्र की सफलता के लिए मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी होना जरूरी है। जिससे सुयोग्य जनप्रतिनिधियों का चुनाव करना संभव होगा।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने कहा किलोकतंत्र को मजबूत करने के लिए शिक्षित युवा वर्ग अपनी भागीदारी को समझें और मतदाताओं को जागरूक करें।बैठक को जिला संगठन मंत्री हरिओम शर्मा, तहसील संयोजक आशीष मिश्रा, नगर मंत्री अविनाश तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान बैठक में विभिन्न बिंदुओं विशेष रूप से परिसर चलो अभियान, इकाई गठन, नियमित बैठक, शैक्षणिक गतिविधि, आयाम गतिविधि, कार्यकर्ता प्रवास, प्रशिक्षण वर्ग, सोशल मीडिया, कार्यालय एवं कोष मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया।बेलसर नगर इकाई के अध्यक्ष अशोक कुमार ने आए हुए अतिथियों का स्वागत कर उनके प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान के बैनर पर अपने हस्ताक्षर कर मतदाता प्रतिशत बढ़ाने के का संकल्प लिया। इस अवसर पर तहसील संयोजक अंतरिक्ष त्रिपाठी, नगर सोशल मीडिया प्रमुख रजनीश सिंह, नगर मंत्री अभिषेक वर्मा, गौरव तिवारी आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!