नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अज्ञात कारणों से लगी आग, नकदी सहित गृहस्थी का सामान जलकर खाक

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 11,104 views

 

रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक,गोंडा।अज्ञात कारणों से लगी आग से लाखों की नकदी व गृहस्थी का सारा सामान जल गया।घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है।बहराइच जिले के रिसिया बाजार निवासी महेश, कांग्रेस और आकाश तीनों लोग इटियाथोक कस्बे में गोंडा- बलरामपुर मार्ग स्थित एक किराये के मकान में परिवार सहित रहते हैं।सभी लोग फेरी लगाकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में झूमर,चटाई आदि बेचने का काम करते हैं। बुधवार दोपहर को अज्ञात कारणों से मकान में आग लग गई।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।इससे पहले परिजनों व आस-पास के लोगों द्वारा आग बुझाने का भरसक प्रयास किया गया।लेकिन हवा काफी तेज होने के कारण बेकाबू आग पर काबू नहीं पाया जा सका।पीड़ित महेश ने बताया कि घर में रखा साठ हजार रुपये, कांग्रेस के पचासी हजार रुपये व आकाश के बीस हजार, दो मोबाइल, एक साइकिल,अनाज, कपड़े और गृहस्थी का अन्य सामान जल कर राख हो गए।सभी पीड़ितों ने बताया कि बाजार से माल खरीदने के लिए पैसा इकट्ठा किया था,आग लगने से सब स्वाहा हो गया। हल्का लेखपाल राम बहादुर यादव का कहना है कि मौके पर जांच की गई है, हुए नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील भेजी जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!