नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

यूपी के सभी 80 सीटों पर इंडिया गठबंधन जीतेगा: – पीएल पुनिया , कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता मे समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज यादव भी रहे मौजूद

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 10,276 views

 

गोण्डा  यूपी के सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत होगी। उक्त बातें जिला कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद पीएल पूनिया व सपा के प्रवक्ता मनोज यादव ने संयुक्त रूप से कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सपा के साथ मजबूत गठबंधन किया है। यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए है। सभी लोगों को सोच समझकर मतदान करना होगा। भाजपा पार्टी न होकर मोदी की गारंटी बन गई है। जिसमें एक ही व्यक्ति को बढ़ाने का कवायद हो रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान को खत्म करने के लिए भाजपा 400 सीट जीतना चाहती है। जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। भाजपा आरक्षण पर भी प्रहार करना चाहती हैं। यह चुनाव दो विचारधारा की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि कुछ भाजपा नेता मुद्दों को भूलने के लिए बयान बाजी कर रहे हैं। देश का मुख्य मुद्दा रोजगार गरीबी तथा महंगाई है इस समस्या से पूरा देश जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि जब कोई 10 साल की बात करता है तो भाजपाई इधर-उधर की बात करने लगते हैं। लोकसभा चुनाव भाजपा के लिए 400 सीट जीतने वाला ना होकर 400 हारने वाला चुनाव है। मूलभूत समस्या उठाई जाती है तो भाजपाई मुद्दे से हटकर नया जुमला लाते हैं । पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुशील पासी, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, शहर अध्यक्ष रफीक रेनी, जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे, कुतुबुद्दीन खान डायमंड, संतोष ओझा, सुभाष पांडे, वसीम सिद्दीकी, विनय प्रकाश त्रिपाठी, रमा कश्यप, अभिषेक तिवारी सहित काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!