नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

छपिया के नयनजोत व उजागरपुर में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग

1 min read

 4,741 views

 

रिपोर्ट:- प्रदीप कुमार गुप्ता

मसकनवा गोंडा:-आग ने अपना तांडव दो अलग अलग गांवों में मचाया।अज्ञात कारणों से दो ग्राम पंचायतों में भीषण आग लगने से गन्ना और गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।फायर ब्रिगेड की वाहन न पहुँचने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला।छपिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोपालपुर के मजरा नयनजोत में अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत मे आग लग गई ।हवा के झोकें से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया देखते हो देखते बगल के ग्राम पंचायत वीरापुर के मजरा उजागरपुर में आग की लपट बढ़ते ही किसानों के गेहूं के फसल को अपने चपेट में ले लिया खेत मे धुंआ और लपट देख ग्रामीण हल्ला गुहार करते हुए खेत मे पहुँचे किसी तरह आग पर काबू पाया आग लगने से गोपालपुर के किसान रामनयन,श्यामनयन,भिखारी, रमाकांत,छेदीलाल,जगदेव,राहुल वर्मा, रामसागर,मथुरा,शिवप्रसाद,सियाराम व वीरापुर में पिंटू, दिनेश, रामइंद्र, दुखी,राजेन्द्र की फसल जलकर राख हो गई।सूचना मिलते ही मौके पर राजस्व विभाग की टीम ने पहुँचकर नुकसान का आकलन किया। हल्का लेखपाल निर्मल कुमार और संजीव कुमार ने बताया कि नुकसान हुए फसलों की रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को भेज दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!