नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जय भीम के नारों से गूंजा गौरा चौकी चौराहा, अंबेडकर जयंती पर क्षेत्र में निकाला गया जुलूस

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 14,392 views

 

अशफाक आलम

गौरा चौकी गोंडा
भारत के संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती आज बभनजोत क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई. इस मौके पर दलित संगठनों की ओर से गांव और बाजार में भव्य रैली निकाली गई l यह रैली गाँवों से रवाना हुई, जो गौरा चौकी की बाजार होते हुए सादुल्लाह नगर तक गई l रैली में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया l इस रैली को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए गौरा चौकी प्रभारी दिनेश कुमार राय पुलिस बल के साथ जुलूस के आगे आगे चल रहे थे l

इस जुलूस में गाड़ी में सबसे ऊपर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर युवा हाथों में नीले झंडे लेकर बाबा साहेब डॉक्टर अंबेडकर अमर रहे और जय भीम के नारे लगाते हुए डीजे के पीछे मोटरसाइकिल से चल रहे थे l जबकि सपा नेत्री सुशील गौतम गाड़ी पर आगे सवार होकर चल रही थी l इस दौरान अंबेडकर जुलूस पर सभी लोगों ने बाबा साहेब की चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया l

इस मौके पर क्षेत्र भर से बाबा साहेब के अनुयाई भी जुलूस में पहुंचे और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की l इस दौरान सपा नेत्री सुशील गौतम ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि बाबा साहेब अम्बेडकर ने विषम परिस्थितियों में भारतीय संविधान निर्माण किया l डॉ भीमराव अम्बेडकर दलितों और पिछड़ों के मसीहा थे l उन्होंने जाति पाति, छूत अछूत, ऊंच-नीच आदि विभिन्न सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में अग्रणीय भूमिका निभाई है l बाबा साहेब का आखिरी नारा शिक्षित बनो , संगठित रहो, और संघर्ष करो आज भी समाज में मूल मंत्र के रूप में जाना जाता है l


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!