नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई अंबेडकर जयंती

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 13,209 views

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह

गोंडा । महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के मनाई गई। इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपदीय एवं मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से भारतीय समाज में जातिवाद, असमानता, और अधिकारों के बारे में जागरूकता पैदा की। उनका समाजसेवा और आंदोलनीय कार्य भारतीय समाज को समग्र रूप से प्रभावित किया। अंबेडकर जी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए श्री सिंह ने आगे कहा कि बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी डॉ. अम्बेडकर भारतीय संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। भारतीय संविधान ने भारतीय नागरिकों को स्वतंत्रता, समानता, और न्याय का अधिकार प्रदान किया। छात्र-छात्राओं से अम्बेडकर के आदर्शों को जीवन में अपनाने की सलाह दिया और उनके बताये हुए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। विद्यालय के शिक्षक चंद्रशेखर ने कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा को सर्वोपरि माना वे कहते थे कि शिक्षा से हर लड़ाई जीती जा सकती है उन्होने कहा कि शिक्षा के महत्व को लेकर बाबा साहेब ने कहा था कि, शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो जितना पीएगा वो उतना ही दहाड़ेगा। गोष्ठी को विद्यालय के शिक्षक कन्हैयालाल, सुग्रीव प्रसाद, आदि भी ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार ने किया। इस अवसर पर रंजीत कुमार, रघुनाथ द्विवेदी, रामेश्वर प्रताप सिंह, कुंवर भगवती सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह आदि के साथ छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!