कुंवर विक्रम सिंह का हृदय गति रुकने से निधन , शोक की लहर
1 min read
9,992 views
राकेश कुमार सिंह
मनकापुर गोंडा। रविवार को मनकापुर कस्बे में राजघराने के कुंवर विक्रम सिंह का हृदय गति रुकने से मौत हो गई । मौत की सूचना से मनकापुर कस्बे में अशोक की लहर दौड़ गई नगर क्षेत्र के तमाम प्रतिष्ठित व्यावसायिक ने अपने दुकान बंद कर शोक जताया।
मिली जानकारी के अनुसार मनकापुर राजघराने व सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के चचेरे भाई पूर्व अध्यक्ष मनकापुर व गौरा विधानसभा के प्रत्याशी रहे कुंवर विक्रम सिंह हृदयगत रुकने से मौत हो गई।
सुबह जब देर तक पूर्व अध्यक्ष सोकर मनकापुर मंगल भवन स्थित अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तब लोगों ने उनको जगाने के लिए भैया कह कर आवाज लगाया कमरे के अंदर से जवाब न मिलने के कारण लोगों को उनके तबीयत खराब होने की आशंका हुई इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर उन्हें देखा गया तब लोग आवाज रह गए आनंद-फानन में पूर्व नगर अध्यक्ष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया बताया जाता है कि हृदय गति रुकने से उनकी मौत हुई है निर्विरोध नगर अध्यक्ष कुंवर विक्रम सिंह वर्ष 2012 से वर्ष 2017 तक मनकापुर नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर आसीन रहे कार्यकाल समाप्त होने के बाद से उन्होंने मनकापुर नगर अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में उतरना उचित नहीं समझा इसके बाद वह गौरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रहे लेकिन इस दौरान उन्हें सफलता नहीं मिली लोगों की माने तो कुंवर विक्रम सिंह आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गौरा विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर तैयारी कर रहे थे शोक में डूबा मनकापुर मनकापुर राजघराने के कुंवर विक्रम सिंह के मौत से कस्बे के कई प्रतिष्ठित व्यवसाईयों शोक में दुकान बंद कर दी वही मनकापुर शास्त्री नगर की लगभग सभी दुकानें शोक में बंद है कौन थे विक्रम सिंह पूर्व कृषि मंत्री राजा आनंद सिंह वह कुंवर विक्रम सिंह के पिता डॉक्टर विनय सिंह चचेरे भाई थे इस प्रकार से वर्तमान सांसद कीर्तिवर्धन सिंह और कुंवर विक्रम सिंह भाई-भाई का संबंध था
