स्कूली बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, मतदान के लिए लोगों को किया प्रेरित
1 min read
2,531 views
रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी
इटियाथोक, गोण्डा। जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर सोमवार को इटियाथोक कस्बे में स्कूली बच्चों के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें शिक्षकों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कृषक बालिका इंटर कॉलेज व जनता इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा किया। बृहद मतदाता जागरूकता रैली सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर गोंडा बलरामपुर मुख्य मार्ग होते हुए जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण में संपन्न हुई। रैली में विभिन्न स्कूलों के करीब 700 बच्चों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्री सामिल रही। स्कूली बच्चे पहले मतदान फिर जलपान सहित अन्य स्लोगनों की तख्तियां हाथों में लेकर लोगों को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में मताधिकार प्रयोग के लिए प्रेरित कर रहे थे। बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया। खंड विकास अधिकारी अभय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करना बेहद जरूरी है। क्योंकि मजबूत लोकतंत्र से ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है। खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र तिवारी ने हमें 5 साल में एक बार अपने मताधिकार प्रयोग का अवसर मिलता है।इसलिए हम सभी लोगों को इस दिन अपना सारा काम छोड़कर सबसे पहले मतदान करना चाहिए और इस दिन को त्योहार के रूप मनाना चाहिए। इस अवसर पर एसडीएम सदर अवनीश त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी अभय सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र त्रिपाठी, एडीओ पंचायत परमात्मा दिन, सीडीपीओ नीतू रावत,पंचायत सचिव हरीश शुक्ला, दिलीप उपाध्याय मौजूद रहे।
