नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

नया सोच सेवा समित नें जरूरतमंदों को बांटे रमजान किट

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 8,622 views

 

रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक गोण्डा। सामाजिक संगठन नया सोच सेवा समिति ने क्षेत्र के विभिन्न गांवो में जाकर गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों के बीच रमजान किट का वितरण किया और सभी को माहे रमजान की बधाई दी। समिति के प्रबंधक प्रवेश प्रताप शर्मा ने बताया कि संगठन के द्वारा जनसहयोग से होली, दीपावली, रमजान सहित अन्य त्योहारों पर जरूरतमंदों का यथासंभव सहयोग किया जाता रहा है। इसी क्रम में शनिवार को क्षेत्र के ग्राम पंचायत पारासराय के सावकपुरवा व पेमईपुरवा सहित अन्य मजरो में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को रमजान किट भेंटकर माहे रमजान की शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने बताया कि इस पुनीत कार्य में क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी मुस्ताक चौधरी, सगीर चौधरी, सलाहुद्दीन, रियाजुद्दीन उर्फ राजू, आरिफ चौधरी, इसरार शेख, नदीम खान उर्फ सोनू, महफूज खान, आमिर अहसान, जहूर लामा, अतीक चौधरी व रिजवान का विशेष सहयोग संगठन को मिल रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!