आयशा पब्लिक स्कूल में इफ्तार पार्टी का आयोजन, मांगी गई अमन चैन की दुआ
1 min read
6,862 views
अशफाक आलम
गौरा चौकी गोंडा – आयशा पब्लिक स्कूल गौरा चौकी में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें गाँव एवं गौरा चौकी बाजार के लोगों ने शामिल होकर रोजा इफ्तार किया l इस मौके पर सभी रोजेदारों ने देश में अमन, चैन और सलामती के लिए दुआएं मांगी l
शनिवार को आयशा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉक्टर कलाम खान की तरफ से आयशा पब्लिक स्कूल गौरा चौकी में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें बाजार एवं क्षेत्र के लोगों ने शिरकत कर मुल्क में अमन चैन और सांप्रदायिक सौहार्द की दुआयें मांगी l इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक डॉक्टर कलाम खान ने कहा कि रमजान का महीना बड़ी ही अजमत और बाबरकत वाला महीना है इस तरह के आयोजन से आपसी भाईचारा बढ़ता है और रोजेदारों को इफ्तार कराना काफी पुण्य का काम है l उन्होंने आगे कहा कि हमारे देश में सभी जाति धर्म के लोग रहते हैं और सभी का धर्म एक दूसरे के धर्म का सम्मान करना सिखाता है l
इस इफ्तार पार्टी के आयोजन में मोहम्मद नासिर, अजहरुद्दीन, डॉक्टर गयास खान, गुलाम पंजतन ,मोहम्मद जुबेर, अब्दुल वहाब सहित कई लोग शामिल रहे l
