नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के बगल शुक्ला खाद भंडार की दुकान में सेंध काटकर चोरों ने किया हाथ साफ

1 min read

 588 views

प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के बगल शुक्ला खाद भंडार की दुकान में सेंध काटकर चोरों ने किया हाथ साफ

 

 

मोतीगंज गोंडा मोतीगंज थाना क्षेत्र के मोतीगंज बाजार स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के बगल शुक्ला खाद भंडार की दुकान में 12/13 की रात्रि में कुछ चोरों द्वारा शुक्ला खाद भंडार के दुकान के पीछे सेंध काटकर दुकान में रखा का 10 कट्टी गेहूं एक पेटी कोराजिन वह ₹65000 नगद पर चोरों ने हाथ साफ किया कुछ कृषि संबंधी दवाइयां भी चोर उठा ले गए दुकान मालिक सत्येंद्र शुक्ला ने बताया कि हम लोग दुकान बंद करके चले गए जब सुबह आए तो देखा कि दुकान के पीछे से कटी है और सामान रुपया गायब है जिसकी सूचना मोतीगंज पुलिस को को दी गई है वही प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक मैनेजर से बात की गई तो उन्होंने बताया की प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक पर रात्रि में दो सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी भी रहती है जोकि वह इस इसके बावजूद भी चोरी हो जाना भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है इस बारे में थाना अध्यक्ष मोतीगंज प्रबोध कुमार से हमारे संवाददाता ने जब जानकारी की तो उन्होंने बताया कि सूचना मिली है रात्रि बैंक सुरक्षा ड्यूटी मे दो होमगार्ड को लगाया गया था जिन्हें तलब किया गया है और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी उन्होंने बताया कि चोरी की घटना कि मैं स्वयं जांच करूंगा चोर कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा !

बैंक प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने बताया कि अगर इसी तरह सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही की जाती रही तो हमारा बैंक भी सुरक्षित नहीं रहेगा एक! अब तो बैंक सिर्फ राम भरोसे ही है क्योंकि जब सुरक्षाकर्मी की मौजूदगी में बैंक के ठीक बगल सेंध काटकर चोर चोरी कर सकते हैं तो कभी भी सुरक्षा में लापरवाही की वजह से बैंक को भी चोर निशाना बना सकते हैं!

 

रिपोर्ट यज्ञ नारायण त्रिपाठी मोतीगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!