चंदन तिलक के साथ हुआ प्रवेश प्रारम्भ
1 min read
11,309 views
मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा । क्षेत्र इंदरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को नया सत्र प्रारम्भ हुआ। विद्यालय परिवार द्वारा प्रथम दिन नए छात्रों का नामांकन शुरू किए गया। नामांकन को आये नवीन छात्रों का शिक्षिका सोनी सिंह ने तिलक लगाकर स्वागत करते हुए पंजीकरण किया । इस मौके पर मौजूद विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह ने कहा कि विद्यालय को एक आदर्श विद्यालय के रूप स्थापित करने के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी है। शिक्षा के साथ साथ खेल, आत्मिक विकास, व संस्कार पर भी उनका जोर है। इस मौके पर शिक्षक बसंत पांडेय सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
