नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

उच्च प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर में बाँटे गए रिपोर्ट कार्ड और पुरस्कार, तारा बनी प्रथम तो मोहित सर्वश्रेष्ठ छात्र

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,410 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा । शिक्षा क्षेत्र मनकापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर में कक्षा 8 के बच्चों की विदाई के लिए समारोह का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक कैलाश पांडे ने परीक्षा में प्रथम रहे तारा यादव द्वितीय स्थान पर रहे मनीष कुमार तृतीय स्थान पर शिवांगी तिवारी, मोहित, सुनील,अभिषेक आदित्य , शिवांकी, अवधेश को शील्ड, मेडल और वार्षिक परीक्षा रिपोर्ट कार्ड देकर सम्मानित किया।
प्रधानाध्यापक गोपी चन्द्र द्वारा बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि वह अपने पाल्यों को नियमित तौर पर स्कूल भेजें जिससे उन्हें बेहतर ढंग से शिक्षा मिल सके । आदर्श शिक्षक राकेश त्रिपाठी ने बच्चों को आगे की पढ़ाई को जारी रखने के लिए टिप्स दिए। छात्र मनीष कुमार और आशीष ने मुख्य अतिथि को चंद्रयान का मॉडल उपहार स्वरूप देकर भेंट किया। इस दौरान कक्षा 6 में नवीन प्रवेश भी शुरू किया गया।
इस विदाई व सम्मान समारोह में बच्चों और शिक्षकों की आंखें नम हो गई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रूपेश पाण्डेय ने किया।इस अवसर पर रजनी मिश्र,शिव राम, राकेश तिवारी,राम लौटन मौर्य रविंद्र कुमार सिंह,मोहित यादव आदि लोग उपस्थित रहे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!