वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गठित की टीमें, तीन शिफ्ट में 24 घंटे वनकर्मी करेंगे निगरानी*
1 min read
4,435 views
सुशील कुमार द्विवेदी
इटियाथोक। थाना क्षेत्र के करुवापारा गाँव में कथित तेंदुए की दहसत से ग्रामीण भयभीत व परेशान है। जानवर के पकड़े न जाने से नाराज ग्रामीणों ने बीते शुक्रवार को सामूहिक रूप से प्रदर्शन भी किया था। सभी ने वनकर्मियों की कार्यशाली पर नाराजगी जताते हुए आलाधिकारियों से गांव में मौजूद तेंदुए जैसा दिखने वाले हिंसक जानवर को पकड़वाकर जंगल में छुड़वाये जाने की मांग उठाई थी। उधर शनिवार को गाँव के सामाजिक कार्यकर्ता राजेश ओझा ने आरोप लगाते हुए कहा था की जिम्मेदार वनकर्मी कुछ देर के लिए गाँव मे आते हैं और इधर उधर घूमकर वापस चले जाते हैं एवं तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई सार्थक कदम नहीं उठा रहे है। मीडिया मे आई खबरों के बाद प्रकरण को जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई हेतु डीएफओ को निर्देशित किया। डीएम के सख़्ती का असर रविवार को देखने को मिला। करुवापारा गांव में अब 24 घंटे वन विभाग की टीम लगाई गई है और हमलावर जानवर की तलाश की जा रही है। रविवार को विभागीय एसडीओ सुदर्शन, कुंवानो रेंजर जेपी गुप्ता, पंडरी कृपाल रेंजर शशांक शुक्ला, वन दरोगा सुभाष यादव, वन रक्षक सोनू शुक्ला व सम्बंधित वाचर टीम सहित गाँव मे पहुंचे और लोगो से इस बावत जरुरी जानकारी ली। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी और कहा की घरो से बाहर समूह मे लाठी डंडे के साथ ही निकले। कुंवानो रेंजर जेपी गुप्ता ने बताया की आलाधिकारियों के निर्देश पर निगरानी हेतु गाँव के आस पास कर्मचारियो की चौबीस घंटे ड्यूटी लगाई गई है जो की आठ -आठ घंटे के तीन शिफ्ट मे यहां भ्रमण करेंगे। उन्होंने कहा की हमलावर जानवर की खोजबीन हो रही है साथ ही जानवर के पहचान हेतु पदचिन्ह की तलाश तेज कर दी गई है।
