नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

एक सरकारी विद्यालय ऐसा भी जो दे रहा है कॉन्वेंट स्कूलों को टक्कर,शिक्षक राजन लाल के नए-नए प्रयोगों और समर्पण से बदल रही है स्कूल की तस्वीर

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 8,797 views

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा । जनपद कानपुर नगर के शिक्षा क्षेत्र चौबेपुर में एक विद्यालय ऐसा भी है जहां के बच्चे प्रतिदिन कुछ ना कुछ नया सीखते रहते हैं यह स्कूल है प्राथमिक विद्यालय बंसथी प्रथम यह सब संभव हो पा रहा है विद्यालय में कार्यरत शिक्षक राजन लाल के समर्पण के कारण। इनके द्वारा विद्यालय में बच्चों को बेहतर एवं मनोरंजक शिक्षण के लिए नए-नए नवाचार किये जा रहे हैं। यही नहीं इन्होंने अपने व्यक्तिगत खर्चे से तमाम संसाधन बच्चों के लिए उपलब्ध कराए हैं इसी क्रम में अपने स्कूल के सेवक क्षेत्र के गांव में दीवारों,खम्भों आदि पर शैक्षिक सामग्री को पेंट करवा रहे हैं जिससे बच्चे जब गांव में हो तब भी उन्हें स्कूल जैसा माहौल मिले ऐसा कहना है बंसथी के ग्राम प्रधान श्री धनीराम कुशवाहा का। उन्होंने बताया कि विद्यालय का शैक्षिक स्तर, नामांकन,उपस्थिति एवं ठहराव के लिए राजन लाल नए-नए प्रयोग करते रहते हैं। इन्होंने दीवारों पर निपुण लक्ष्य:एक अंकीय जोड़-घटाना हासिल वाले जोड़-घटाना, गुणा,भाग के सवाल कविताएं तथा बिना मात्रा एवं मात्रा वाले शब्द लिख कर अपने विद्यालय में नामांकन के लिए आकर्षित कर रहे हैं। अपने विद्यालय के बच्चों को स्वयं के खर्चे से ड्रेस,स्वेटर, आई कार्ड,टाई बेल्ट एवं बैग आदि भी देते हैं। बच्चों के प्रति उनके इस समर्पण के लिए अभिभावक, ग्रामवासी व बच्चे उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!