नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

एनसीसी कैडेटों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान रैली निकाल कर मतदाताओं को किया जागरूक

1 min read

 9,287 views

 

प्रदीप कुमार गुप्ता

मसकनवा गोण्डा :-गायत्री विद्या मंदिर इंटर कालेज खपरीपारा मसकनवा में एन सी सी कैडेटों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान रैली निकाली गई।कैडटों ने रैली निकाल कर मतदाताओं को जागरूक किया।रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य अवधेश कुमार द्विवेदी ने किया। कैडेटों ने हाथों में तख्ती ले कर रैली निकाली। जागरूकता से संबंधित बैनर व पंपलेट मतदाताओं को वितरित किया।रैली में शामिल कैडेटों ने आम लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने का आवाह्न किया।प्रधानाचार्य अवधेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि अधिक से अधिक मतदान कराना लोगों की जिम्मेदारी है।संजीव शुक्ला ने कहा कि एनसीसी कैडेट लोगों को गांव गांव जाकर मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं।इस अभियान से मतदाताओं के अंदर मतदान का रुझान बढेगा तथा इस उत्सव में घर घर से लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे।एनसीसी कैडेट अपने आस-पड़ोस,गांव,कस्बे व शहर में अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए सक्रिय रहें।ए एन ओ राम सागर गौड़ ने कहा कि आज हमे लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जन-जन तक जागरूकता का संदेश पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेटों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने का आह्वान किया।इस अवसर पर देवानन्द मिश्रा, पी आई अमन सिंह, कौशलेन्द्र तिवारी सहित कैडेट्स उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!