नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

चुनाव की तारीखों का ऐलान, आचार संहित लगते ही हटवाई गई होल्डिंग्स, अर्ध सैनिक बल का रूट मार्च

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,498 views

 

अशफाक आलम
गौरा चौकी गोंडा – शनिवार को निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनावों की अधिसूचना जारी होने के उपरान्त बाजार एवं क्षेत्र में खोडारे थाना प्रभारी ने अपने पुलिस बल एवं पैरामिलिट्री फोर्स के साथ भ्रमण कर आदर्श चुनाव आचार संहिता के अनुपालन में फ्लैग मार्च किया l राजनैतिक चुनावी बैनर, पोस्टर, होर्डिंग, वाल पेटिंग को कर्मचारियो की मदद से हटवाने की कार्यवाही कराई गई।

रविवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा चुनाव आयोग के आदेश के अनुपालन में जनता में शांति व सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने हेतु जनपद के विभिन्न थानों के साथ अर्धसैनिक बल (SSB) एवं पुलिस बल के साथ विभिन्न बाज़ारों, मोहल्लों/कस्बा में एरिया डामिनेशन /रूट मार्च किया गया ।
निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनावों की अधिसूचना जारी होने के उपरान्त बाजार एवं क्षेत्र में खोडारे थाना प्रभारी मनोज कुमार पाठक व गौरा चौकी प्रभारी दिनेश कुमार राय ने अपने पुलिस बल एवं अर्धसैनिक बल के साथ भ्रमण कर आदर्श चुनाव आचार संहिता के अनुपालन में फ्लैग मार्च किया l राजनैतिक चुनावी बैनर, पोस्टर, होर्डिंग, वाल पेटिंग आदि को हटवाने की कार्यवाही कराई गई । आमजन को स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान करने तथा अवांछनीय व आपराधिक किस्म के व्यक्तियों में भय व्याप्त करने हेतु एरिया डॉमिनेशन/रूट मार्च कर आमजन मानस को सुरक्षा का एहसास कराया जा रहा है। आदर्श आचार संहिता का पालन करने, लोकसभा चुनाव में लोगों को कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने तथा आमजन को भयमुक्त व निडर होकर मतदान करने की अपील की गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!