नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मैं हूं ना कार्यक्रम के तत्वाधान में महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में मतदाता साक्षरता क्लब के वर्कशॉप का हुआ शुभारंभ

1 min read

 4,416 views

 

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा ! महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में स्वीप योजना अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु” मैं हूं ना” कार्यक्रम के तत्वाधान में वार्ड स्तर पर मतदाता सूची पढ़कर सुनाए जाने व अर्ह व्यक्तियों के पंजीकरण कार्यक्रम के तहत जिला विद्यालय निरीक्षक गोंडा राकेश कुमार ने लोगों को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में गठित मतदाता साक्षरता क्लब के वर्कशॉप का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया। अपने संबोधन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि देश के लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए हमे शत-प्रतिशत मतदान पर बल देना होगा। हमारा लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब हम ईमानदार व चरित्रवान लोगों को चुन कर सदन भेजें। जिस दिन ऐसा होगा उस दिन देश विकास के पथ पर स्वत: अग्रसर होगा। उन्होंने छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने आस-पास के लोगों को आवश्यक रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक मतदान होने से अच्छे लोकतंत्र की स्थापना हो सके।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहां कीहमें मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करना चाहिए। मतदान हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है,और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य भी। मतदान से सही सरकार चुनें और राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें। इस लोक महोत्सव हमारी सक्रिय भूमिका होनी चाहिए। इसका निर्वाह मतदान से हो सकता है। कार्यक्रम में पशु चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा, आनंद कुमार पांडेय , डॉक्टर पदमनाथ पांडेय , साधना सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किया। स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना सौम्या मिश्रा शौर्य मिश्रा और अनुष्का पांडेय ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार ने किया। इस दौरान विद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न भूतों के बूथ लेवल अधिकारी दुर्गा चौहान, आशा सोनी, चंदन कुमार, विश्वनाथ और सुपरवाइजर वेद प्रकाश मतदाता सूची के साथ उपस्थित रहे। इस अवसर पर राकेश कुमार शुक्ला, अनिल सिंह, रंजीत कुमार, उमेश चंद्रगुप्त, अमित वर्मा, पवन कुमार सिंह, पंकज सिंह, रघुनाथ द्विवेदी, धीरेंद्र प्रताप सिंह, महेश मिश्रा, सतीश कुमार, रामेश्वर प्रताप सिंह, सुरेंद्र यादव, नीलम उपाध्याय, ज्योति चौहान, शिखा पाठक, गायत्री विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!