नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

श्रावस्ती की जनता ने ठाना है समाजवादी पार्टी का सांसद बनना है

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,048 views

 

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा । श्रावस्ती की जनता ने ठाना है इस बार समाजवादी पार्टी का सांसद बनाना है। जनपद श्रावस्ती से मसूद आलम खान को समाजवादी पार्टी से टिकट मिलने की उम्मीद तेज हो गई है और समाजवादी पार्टी के टिकट पर श्रावस्ती से मसूद खान चुनाव लड़ेंगे। श्रावस्ती की जनता ने बताया कि अभी समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी हुई है और दूसरी सूची में मसूद आलम खान का नाम श्रावस्ती लोकसभा सीट से जारी होगा। वही श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र की जनता ने बताया कि इस बार हम लोगों ने ठाना है कि समाजवादी पार्टी का ही सांसद बनाना है। समाजवादी पार्टी से उम्मीदवारी लेकर मसूद आलम खान लोकसभा क्षेत्र श्रावस्ती में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिए हैं और गांव-गांव घर-घर जाकर सभी जाति धर्म के लोगों से संपर्क कर रहे हैं। वही उन्हें लोकसभा क्षेत्र श्रावस्ती की जनता ने आश्वासन दिया है कि इस बार श्रावस्ती की जनता समाजवादी पार्टी के साथ है। और जनता ने यह ठाना है कि इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी का ही सांसद बनाना है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व समर्थक क्षेत्र में जाकर डोर टू डोर प्रचार अभियान चला रहे हैं और लोगों से मिलकर उनका दुख दर्द व समस्याएं पूँछ कर निदान भी कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक द्वारा क्षेत्र में जाकर सभी को जागरुक करते हुए बताया जा रहा है कि जब अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी सरकार उत्तर प्रदेश में थी तो उन्होंने जनता के लिए बहुत से कार्य किया। अखिलेश सरकार द्वारा उस समय कराए गए कार्यों एवं चलाए गए विभिन्न योजनाओं के बारे में जनता के बीच में जाकर बताया जा रहा है। वही श्रावस्ती की जनता का कहना है कि इस बार समाजवादी पार्टी का ही सांसद बनना है। वही मसूद आलम खान भी अपने कार्यकर्ता व समर्थकों के साथ श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के सभी स्थानों पर पहुंँचकर जनता से सहयोग की अपील कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!