नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कर्नलगंज में उप महानिरीक्षक ने नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय का किया उद्घाटन

1 min read

 4,366 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोण्डा – गोण्डा लखनऊ हाईवे पर स्थित करनैलगंज रोड पर यात्री प्रतीक्षालय न होने से यात्रियों को काफी आ सुविधा होती थी । जिसको देखते हुए बलरामपुर फाउंडेशन द्वारा कर्नलगंज हाईवे पर यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय बनाया गया जिसमें यात्रियों को बैठने व पानी पीने की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है नवनिर्मित प्रतीक्षालय का उद्घाटन उपमहानिरीक्षक देवीपाटन मंडल ने फीता काटकर किया। माननीय मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से बलरामपुर फांउडेशन, के सौजन्य से नारी सशक्तीकरण मिशन के अर्न्तगत नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय करनैलगंज स्थित मुख्य राजमार्ग के पास बनाया गया है,जिसका उद्घाटन अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सर्मपित किया गया।अमेन्द्र प्रसाद सिंह- पुलिस उप महानिरीक्षक,देवीपाटन परिक्षेत्र के करकमलों द्वारा किया गया है।उद्घाटन कार्यक्रम में बलरामपुर फाउंडेशन,मैजापुर चीनी मिल महाप्रबंधक पवन कुमार चतुर्वेदी गन्नारा,जीव मिश्रा, सहायक महाप्रबन्धक,सौरभ गुप्ता,प्रबन्धक (प्रशासनिक) और श्रीप्रकाश सिंह,उपस्थित रहे वहीं कार्यक्रम में अन्य सरकारी अधिकारी,अपर पुलिस अधीक्षक श्री राधेश्याम राय,क्षेत्राधिकारी करनैलगंज सी0पी0 शर्मा,उप जिलाधिकारी करनैलगंज विशाल कुमार,तहसीलदार-करनैलगंज मनीष वर्मा और थानाध्यक्ष-करनैलगंज हेमन्त गौड मौजूद रहे,बलरामपुर फाउडेंशन बलरामपुर के सौजन्य से किये जा रहे सामाजिक कार्यो की सराहना एवं प्रशंसा की।उप जिलाधिकारी करनैलगंज विशाल कुमार ने बताया,कि उक्त नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय से यात्रियों के बैठने की सुगमता होगी।और महिला यात्रियों को इसका विशेष लाभ मिलेगा।मैजापुर चीनी मिल के महाप्रबन्धक गन्ना पवन कुमार चतुर्वेदी द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं जनमानस को आभार प्रकट किया।और बताया गया कि स्वर्गीय पद्मश्री मीनाक्षा सरावगी संस्थापक बलरामपुर चीनी मिल समूह के मानव जीवन उत्थान के विचार को साकार करते हुए।बलरामपुर फाउडेशन के द्वारा जनपद गोण्डा में लगभग 2.00 करोड़ की लागत से सामाजिक कार्य किये जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!