नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पेंशन कैम्प 12 से 18 तक

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 589 views

संजय कुमार प्रजापति

 

कैम्प में आधार प्रमाणीकरण, नवीन आवेदनों पर कार्यवाही के साथ ही समस्याओं का होगा निराकरण

गोण्डा आगामी 12 से 18 दिसम्बर तक वृद्धावस्था पेंशन, पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांगजन पेंशन योजना के पेंशनरों के लिए समस्त ब्लाकों व नगर पालिका/नगर पंचायत कार्यालय परिसर में ‘पेंशन कैम्प’ का आयोजन किया जायेगा। इस कैम्प में कोई भी पेंशनर अपने आधार कार्ड व बैंक पासबुक के साथ पहुंचकर अपना आधार प्रमाणीकरण करा सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने समस्त खण्ड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारियों को इस आशय के निर्देश जारी किये गये हैं। पेंशन योजनाओं में आधार की प्रगति में तीव्रता लाये जाने के उद्देश्य से आयोजित इस कैम्प में नवीन आवेदन पत्रों पर भी कार्यवाही की जायेगी। इसके लिए आवेदक को अपना आनलाइन आवेदन के साथ आवश्यक अभिलेख (वृद्धावस्था पेंशन हेतु आयु सम्बन्धी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निराश्रित महिला पेंशन हेतु आयु सम्बन्धी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र व पति का मृत्यु प्रमाण पत्र तथा दिव्यांगजन पेंशन हेतु आयु सम्बन्धी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दिव्यांगजन प्रमाण पत्र) कैम्प में जमा करना होगा, जिसके बाद वहां के कर्मचारियों द्वारा उसे ब्लाक व तहसील में जमा कर आगे की कार्यवाही करायी जायेगी। पेंशन कैम्प में उक्त योजनाओं के सम्बन्ध में किसी भी समस्या का निराकरण कराया जा सकता है।
सीडीओ ने सभी से अपील किया है कि पेंशनरों से अपील है कि आधार प्रमाणीकरण कराना है या नवीन आवेदन पर कार्यवाही करानी है अथवा उन्हे किसी प्रकार से कोई पेंशन सम्बन्धी समस्या है, तो कैम्प में उपस्थित होकर अपनी समस्या का निराकरण करा सकते हैं।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!