एक अदद अवैध देशी तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
1 min read
4,618 views
मोहम्मद सुलेमान / राकेश कुमार सिंह
गोंडा। बुधवार 6/3/2024 को पुलिस अधीक्षक गोंडा के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी मनकापुर जनपद गोंडा के निर्देशन में सत्येंद्र वर्मा थानाध्यक्ष -छपिया के नेतृत्व में छपिया पुलिस द्वारा 1 नफर अभियुक्त पंकज वर्मा पुत्र रामनेवास निवासी ग्राम भोपतपुर थाना छपिया जनपद गोंडा को राजा प्लान्ट हाउस रेहरवा से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बंध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 62/24 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार कर्ता टीम में उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह,हे0 का0 अंगद साहनी,कां0 छट्ठू चौधरी शामिल रहे बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक गोंडा विनीता जयसवाल के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है तथा इस दौरान बैंक चेकिंग वाहन चेकिंग संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग भी की जा रही है लोकसभा चुनाव नजदीक है जिसे शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करने एवं चुनाव संपन्न करने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में अपराधियों पर कड़ी नजर रखें तथा न्यायालय द्वारा जिस भी व्यक्ति के खिलाफ वारंट जारी किया गया है उसकी गिरफ्तारी किया जाए और हर चौराहे व तिराहे तथा भीड़ भाड़ वाले स्थान पर गहन चेकिंग की जाए अगर कोई भी व्यक्ति संदिग्ध दिखता है तो उससे कड़ाई से पूछताछ की जाए और सभी थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी व थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि सभी लोग अपने-अपने थाना क्षेत्र में अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखें
