नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

नारी शक्ति बंदन कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने गौरा विधायक के साथ प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना

1 min read

 915 views

 

अशफाक आलम

गौरा चौकी गोंडा
पं.दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ग्राम विकास विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा नारीशक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड छपिया के विकासखंड मुख्यालय पर आयोजित किया गया जिसमें प्रधानमंत्री के नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का वर्चुअल उद्बोधन सभी ने सुना l क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा कार्यक्रम में उपस्थित होकर सभी कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति समूह के साथ सुना l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक प्रभात वर्मा उपस्थित होकर अपने संबोधन में बताया की जब से भारतीय जनता पार्टी केंद्र तथा राज्य में आई है महिलाओं को सशक्त बनाने का पूरा प्रयास किया है l जहां पिछली सरकारों में महिलाओं की सुरक्षा नहीं हो पाती थी वहीं भाजपा की सरकार ने महिलाओं को रोजगार तथा लखपति बिटिया बनाकर सम्मान देने का कार्य किया है नारी शक्ति बंधन अधिनियम बनाकर महिलाओं को आगे बढ़ाने का अवसर दिया है l

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे अनिल कुमार पासवान प्रमुख छपिया, रमाकांत तिवारी,ओम प्रकाश यादव BDO छपिया, ADO पंचायत हरिओम पाल, जितेंद्र नाथ पांडे, यशवंत सिंह,विक्रम प्रसाद वर्मा, प्रमोद आर्य चंचल,राजन सिंह, रामचन्दर वर्मा, वेद प्रकाश, बब्लू वर्मा,शिव दास पटेल, एवं भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही l

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!