नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

स्मार्ट फोन पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे,488 छात्रों को मिला निःशुल्क स्मार्टफोन

1 min read

 6,630 views

 

सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक, गोण्डा। कस्बे के नवीन चंद्र स्मारक महाविद्यालय में प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत शनिवार को छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए गए। फोन पाकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया। वहीं, वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं से उक्त फोन के माध्यम से ज्ञान अर्जन करने का आह्वान किया।विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलन कर किया गया। उसके बाद बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व मेहनौन विधायक विनय कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राएं देश के भविष्य के निर्माता हैं। जिसका प्रारंभ अच्छे संस्कार और शिक्षा से होता है। प्रदेश सरकार ने छात्रों के अध्ययन को सुगम बनाने के लिए यह कदम उठाया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा ने कहा कि छात्रों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा निशुल्क स्मार्टफोन प्रदान किए गए हैं। विद्यालय प्रबंधक चंद्रकांत तिवारी ने छात्रों से आह्वान किया कि स्मार्टफोन का सदुपयोग कर अपनी शिक्षा को बेहतर बनाएं। इस अवसर पर 488 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए गए। कार्यक्रम में संरक्षक ज्योति चंद्र तिवारी, प्राचार्य दिनेश तिवारी, बजरंगी तिवारी, अजय राठौर, कपिलेश्वर शुक्ला, अश्वनी मिश्रा, राकेश चतुर्वेदी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!