नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अपने कर्मों के आधार पर चुनाव लड़े उम्मीदवार बूजभूषण शरण सिंह

1 min read

 666 views

नगर निकाय चुनाव 2022-23 में बहुचर्चित नगर पालिका परिषद नवाबगंज

 

*अपने कर्मों के आधार पर चुनाव लडें उम्मीदवार* :- बृजभूषण शरण सिंह

 

 

नंदिनी नगर (नवाबगंज गोंडा) नवाबगंज नगर पालिका चुनाव राजनीति के माहिर खिलाडी कैसरगंज सांसद बृजभूषण

शरण सिंह के इर्द-गिर्द ही घूमता रहा है ।नगर निकाय चुनाव की घोषणा होने के बाद चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने को आतुर अधिकांश संभावित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उनका समर्थन चाह रहे हैं ।वहीं इस बार सांसद का वरदहस्त कौन सा प्रत्याशी होगा इसको लेकर आम जनमानस और राजनीत के अखाड़े के पहलवानों द्वारा तमाम कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन रविवार को सभी अटकलों और कयासों पर पूर्ण विराम लग गया। सांसद ने कहा कि स्वतंत्र होकर उम्मीदवार अपने कर्मों के आधार पर चुनाव लड़े जो जैसा बोया है वैसा ही काटेगा । सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी में वायरल हो रहा है जिसमें सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा है कि नवाबगंज नगरपालिका अध्यक्ष के चुनाव में मेरा कोई दखल नहीं होगा । अध्यक्ष पद के लिए सभी प्रत्याशी स्वतंत्रता पूर्वक किसी भी पार्टी से चुनाव लड सकते हैं । पिछली बार मैंने निर्दलीय प्रत्याशी डॉ सत्येंद्र सिंह को मैदान में उतार दिया था। जनता ने मेरा और मेरी बातों का सम्मान किया और वह विजयी हुए । लेकिन इस बार ना तो मैं कोई प्रत्याशी मैदान में उतार रहा हूं और ना ही मैं किसी की मदद करूंगा। सांसद ने कहा कि मेरे बेटे प्रतीक भूषण शरण सिंह, करण भूषण शरण सिंह, सुमित भूषण शरण सिंह, भी किसी प्रत्याशी के प्रचार-प्रसार में नहीं सम्मिलित होंगे और ना ही किसी प्रत्याशी की मदद करेंगे । सभी प्रत्याशी अपने अपने कर्म के आधार पर चुनाव लड़ें मुझसे कोई मतलब नहीं है।उन्होंने कहा कि हो सके तो सभी प्रत्याशी अपने बैनर से हमारी फोटो हटाकर चुनाव लड़ें। सोशल मीडिया पर जारी हुए सांसद के बयान से राजनीति के गलियारों में हलचल बढ गई है और लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं । वही सांसद के इस ऐलान से चुनाव में रोचकता बढ गई है। महिला सीट होने के कारण महिला प्रत्याशियों ने पालिका क्षेत्र में अपना प्रचार -प्रसार तेज कर दिया है ।

 

*कौन होगा अगला नगरपालिका अध्यक्ष?*

नगर पालिका चुनाव में पालिका अध्यक्ष प्रत्याशियों में इस बार महिला सीट होने से वर्तमान पालिका अध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती सपना सिंह विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में हैं। वहीं दूसरी ओर पूर्व पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय अंजू सिंह के पति डॉक्टर अशोक सिंह ने इस बार अपनी बेटी श्रीमती आकांक्षा सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं इस बार के पालिका अध्यक्ष के चुनाव को हाई वोल्टेज बनाने वाली भी जानकारी निकलकर सामने आ रही है। सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह के भतीजे सुदीप भूषण शरण सिंह ने अपनी धर्मपत्नी डॉ श्रीमती निशी सिंह को लेकर चुनावी मैदान में ताल ठोकी है। चौथी महिला प्रत्याशी पूर्व पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय डॉक्टर हरपाल सिंह की बहू व धर्मेंद्र सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती अल्पना सिंह भी इस बार भी चुनावी मैदान में अपनी सशक्त भूमिका दर्ज करा रही हैं एवं युवाओं और महिलाओं में अच्छी पकड़ रखती हैं । सभी महिला प्रत्याशियों ने बताया कि नगर की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा, युवाओं और महिलाओं को तमाम सुविधाएँ भी मुहैया कराने का प्रयास किया जाएगा वादा नहीं विकास करेंगे।

लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कौन सी महिला प्रत्याशी किस पार्टी के टिकट पर चुनाव में अपनी किस्मत आजमायेगा। कुछ भी हो लेकिन सांसद के बयान से नवाबगंज के राजनीतिक माहौल का पारा चढ़ गया है। कुछ प्रत्याशियों के चेहरे पर खुशी है तो कुछ की समस्याएं भी बढ गई है।फिलहाल सभी प्रत्याशियों द्वारा जबरदस्त पोस्टर वा र चालू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!