अधिवक्ता की सिर कटी लाश बरामद पुलिस कार्रवाई में जुटी
1 min read
479 views
अधिवक्ता की सिर कटी लाश बरामद, पुलिस कार्यवाही में जुटी
लखनऊ (युगनव टाइम्स लाइव ) प्रयागराज में अधिवक्ता आशीष की सिर कटी लाश मिली। सिर धड़ से कुछ दूरी पर पड़ा हुआ था। पुलिस का अनुमान है कि हत्या तकरीबन तीन दिन पहले की है। शव से मिले आधार कार्ड से अधिवक्ता की शिनाख्त आशीष के रूप में हुई है। लाश को पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार के हवाले किया जाएगा। मामला करछना का है। पुलिस को पर्स में कुछ रुपए भी थे। फिलहाल हत्या के कारणों का अभी तक पता नही चल सका ।
मृतक के पिता संतोष दीक्षित मीडिया में काम करते हैं। मृतक के छोटे भाई अमित दीक्षित ने बताया कि आशीष की शादी 8 साल पहले प्रयागराज में माधुरी से हुई थी। आशीष के दो बेटियां आसी और हनी हैं। करीब 8 महीने पहले संदिग्ध हालात में बेटी आसी की मौत हो गई थी।
पुलिस को आशंका है कि अचानक आशीष गायब होता है। परिवार के लोग बहुत ज्यादा उसको ढूंढने का प्रयास नहीं करते हैं। इससे साफ है कि उन्हें आशीष के बारे में कुछ न कुछ ऐसा पता था कि जिससे वे लोग उसको सुरक्षित मान रहा था।पुलिस गुत्थी सुलझाने में उलझी हु
ई है।
