नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जिला कांग्रेस कार्यालय में इंडिया गठबंधन की बैठक संपन्न ,समाजवादी पार्टी प्रत्याशी को जिताने का लिया संकल्प

1 min read

 1,369 views

जिला कांग्रेस कार्यालय पर आसन्न लोकसभा चुनावों को लेकर एक बैठक जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें इंडिया गठबंधन की प्रत्यासी श्रेया वर्मा को चुनाव जिताने का संकल्प लेते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से हर मोर्चे पर वर्तमान सरकार से बिना डरे संघर्ष करने की बात कही
बैठक में कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ ही समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों पूर्व मंत्री राकेश वर्मा पूर्व एमएलसी महफूज खान समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह गोंडा सदर प्रत्यासी रहे सूरज सिंह और जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन उपस्थित रहे
जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कांग्रेस कार्यालय में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व और समाजवादी नेतृत्व के गठबंधन करने का सपना तभी साकार होगा जब हम सब मिलकर अपने बूथ और अपने प्रभाव छेत्र की पहचान करके पूरी तन्मयता से आज से ही कार्यक्रम शुरु करना होगा
बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने कहा कि मेरी बेटी श्रेया वर्मा इंडिया गठबंधन की प्रत्यासी घोषित की गई हैं क्योंकि स्वर्गीय बेनी बाबू जी इसी गोंडा लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए थे और उसमें आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका थी आज पुनः आप सभी को अपनी ताकत पहचान कर और समाजवादी पार्टी का सहयोग देकर अपना सांसद बनाकर देश को नफरत के माहौल से बाहर निकाल कर अमन चैन को कायम करना होगा बैठक को संबोधित करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व एमएलसी महफूज भाई सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह सदर विधानसभा के प्रत्याशी रहे सूरज सिंह समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सगीर खान जिला प्रवक्ता शिवकुमार दुबे सेवा दल के अध्यक्ष प्रदुमन शुक्ला विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुभाष पांडे पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष अर्जुन वर्मा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकर दिलीप शुक्ला, शुक्ला प्रसाद शुक्ला, जितेंद्र तिवारी, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, ने एक स्वर में देश में फैले नफरत और अराजकता के माहौल से बिना डरे इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को जिताने के लिए एक एक बूथ को लक्ष्य पर रखकर काम करने का आवाहन किया
बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के अवधेश दूबे, धर्मराज सिंह, वेद प्रकाश सिंह, राज बहादुर सिंह, अतीक खान, अरविन्द शुक्ला, तैयब चौधरी, शकील अहमद, राम सिंह, सभासद शाहिद अली कुरेशी, चांद खान, शिवेन्द्र शर्मा, हरिराम वर्मा, अबसार अहमद, मो सलीम के साथ ही समाजवादी पार्टी के सभासद फहीम सिद्दीकी, राम सबूरे मिश्रा, पप्पू खान, शिवसंपत सिंह, वकार खान, के साथ ही दोनो दलों के सैकडों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में गठबंधन की प्रत्याशी श्रेया वर्मा जी को जिताने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!