आंदोलन के समर्थन में किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च राष्ट्रपति को संबोधित 15 सूत्रीय मांग को लेकर उच्च अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
1 min read
5,447 views
जनक राम वर्मा
अलावल देवरिया गोंडा। बुधवार को भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों व किसानों ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में रमवापुर श्याम कार्यालय से गोंडा तक ट्रैक्टर मार्च निकाला और राष्ट्रपति को संबोधित 15 सूत्रीय ज्ञापन उच्च अधिकारी को सौंपा और समस्या के समाधान की मांग की। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष वंशराज वर्मा ने बताया कि उच्च अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी, कानून बनाने में सी 2.50 के आधार पर फसलों के दाम तय करने, खेती हेतु बिजली फ्री करने,छुट्टा जानवरों से खेती को बचाने, गन्ना मूल्य डिजिटल भुगतान करने, किसानों को प्रति माह 10 हजार पेंशन दिलाने,मनरेगा मजदूरों को वर्ष में 200 दिन काम तथा प्रतिदिन 600 मजदूरी देने, लखीमपुर खीरी घटना के दोषियों को सजा देने जैसी मांग की गई है।भाकियू के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जुटे किसानों ने रमवापुर कार्यालय से सोनबरसा, सिसऊर अन्दुपुर, सालपुर बाजार होते हुए गोंडा तक मांगों के समर्थन में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए ट्रैक्टर मार्च निकाला। वहां 15 सूत्रीय ज्ञापन एस डी एम को सौंपा गया। प्रदर्शन कार्यों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश व प्रदेश सरकार को कृषि व कृषक से मोह नहीं है। खेती को बर्बाद करके किसानों को मजदूर बनाना चाहती हैं और पूंजी पतियों को सस्ता मजदूर उपलब्ध कराना चाहती है। किसानों को नसल और फसल को बचाना होगा जिसके लिए संगठित होकर सरकारों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष वंशराज वर्मा के अलावा अन्य पदाधिकारी गण व सैकडो की संख्या में किसान मौजूद रहे।
