अवैध मादक पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार
1 min read
4,917 views
सुशील कुमार
इटियाथोक, गोण्डा। स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 600 टैबलेट प्रतिबंधित नशीली गोलिया बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि बुधवार को उ0नि0 कामेश्वर राय अपने सहयोगी हे0का0 चंद्रमणि के साथ क्षेत्र भ्रमण में थे। इसी बीच पंडरी नहर के पास बाइक सवार एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। उसे रोककर तलाशी की गई तो उसके पास 600 टैबलेट नशीली गोलिया बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम इंसाफ बक्श उर्फ बाबू पुत्र सहाबुद्दीन निवासी मीरपुरवा धर्मेई बताया है। आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
