नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

प्राथमिक विद्यालय करदा द्वितीय, वजीरगंज में शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 5,116 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा! बुधवार को स्कूली शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोण्डा आदरणीय श्री प्रेमचंद यादव जी द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में प्राथमिक विद्यालय करदा द्वितीय ,शिक्षा क्षेत्र वजीरगंज में शिक्षा चौपाल का आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान भूपेंद्र बक्श सिंह, ए आर पी धीरेन्द्र प्रताप सिंह,नोडल संकुल अनिल कुमार मौर्य द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवम माल्यार्पण से हुआ।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की सहायक अध्यापिका जय श्री के द्वारा किया गया। विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना ,स्वागत गीत एवम विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक अशोक कुमार श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित अभिभावकों एवं आम जनमानस को बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत शासन द्वारा विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा की गई तथा सभी बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए अभिभावको को प्रेरित किया गया। एआरपी धीरेन्द्र सिंह द्वारा निपुण भारत मिशन के अंतर्गत आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका आधारित शिक्षण, प्रिंट रिच सामग्री, निपुण लक्ष्य,निपुण तालिका, निपुण सूची, गणित विज्ञान किट के बारे में उपस्थित जन समुदाय का उन्मुखीकरण किया गया।नोडल संकुल अनिल कुमार मौर्य के द्वारा लाइब्रेरी बुक,डिजिटल कंटेंट, कक्षा कक्ष के रुपांतरण एवं छात्रों की नियमित उपस्थिति के बारे में चर्चा की गयी। सेवानिवृत शिक्षक कैलाश धर द्विवेदी के द्वारा बेसिक शिक्षा के अंतर्गत किए जा रहे नवाचारों,आई सी टी आधारित शिक्षण, दीक्षा एप, रीड एलोन्ग एप, निपुण लक्ष्य एप आदि के प्रयोग द्वारा तथा क्यू आर कोड के माध्यम से शिक्षा प्रदान किए जाने की जानकारी प्रदान की। शिक्षा मित्र अनिता पांडे एवम सुशीला सिंह ने चौपाल को संबोधित करते हुए अभिभावकों से डी बी टी से प्राप्त धन से ड्रेस , जूता मोजा, बैग खरीदने एवम अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। चौपाल का मुख्य आकर्षण समस्त स्टाफ द्वारा लगाई गई टी एल एम प्रदर्शनी रही, जिसकी सभी आए हुए अभिभावकों एवम अतिथियों ने प्रशंसा की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान भूपेंद्र बक्श सिंह ने मिशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालय में कराए गए कार्य एवम आगे कराए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी ग्रामवासियों को दी। विद्यालय की सहायक अध्यापिका जय श्री ने टी एल एम का प्रस्तुतिकरण करते हुए बताया कि टी एल एम द्वारा शिक्षण कार्य किस प्रकार प्रभावी होता है । सहायक अध्यापक अशोक कुमार विश्वकर्मा द्वारा भी अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया।अंत में प्रधानाध्यापक द्वारा सभी आए हुए अतिथियों एवम ग्रामवासियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया और कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!