कंपोजिट विद्यालय धनेश्वरपुर में स्काउट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
1 min read
4,643 views
मोहम्मद सुलेमान / राकेश कुमार सिंह
गोंडा! दिनांक 21/02/2024 को वजीरगंज ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय धनेश्वरपुर में स्काउट गाइड के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन समारोह आयोजित किया गया।पूरा कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेंद्र कौशल के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला उपाध्यक्ष उदयभान वर्मा,विशिष्ठ अतिथि वीरेंद्र नाथ सिंह, ए आर पी धीरेन्द्र प्रताप सिंह,संजय कुमार,घनश्याम मौर्य,अशोक कुमार मौर्य एवम गंगेश्वर प्रसाद,अनुराग तिवारी के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवम माल्यार्पण के द्वारा किया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक नरेंद्र कौशल के द्वारा किया गया।स्काउट गाइड के बच्चों के द्वारा सरस्वती वंदना ,स्वागत गीत एवम विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में जिला प्रशिक्षक तुफैल अहमद के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।तुफैल अहमद ने बताया कि कुल 75 बच्चों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है,जिसमे टेंट निर्माण, स्वच्छता,आत्मनिर्भरता, चरित्र निर्माण,अनुशासन,सेवा भावना आदि पर बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया है, कुल 8 टेंट का निर्माण बच्चों के द्वारा किया गया है ।कार्यक्रम को संबंधित करते हुए ए आर पी संजय कुमार ने स्काउट गाइड के गठन एवम उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विपरीत परिस्थितियों एवम प्राकृतिक आपदाओं में कैसे स्काउट गाइड कार्य करते है।कार्यक्रम को ए आर पी अशोक कुमार मौर्य,घनश्याम मौर्य,गंगेश्वर प्रसाद,धीरेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा संबोधित किया गया।प्रधानाध्यापक ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय विद्यालय के समस्त स्टाफ सहायक अध्यापक राजू गुप्ता,नेहा सिंह शिक्षा मित्र नरेंद्र बहादुर सिंह,सारिका सिंह,मालती देवी एवम रसोइया प्रेमा देवी, रजकला,एवम सावित्री देवी आदि को दिया।कार्यक्रम की सामाजिक संस्था एजुकेट गर्ल्स के कार्यकर्ता विनीत सिंह,राजेंद्र वर्मा के द्वारा भी कार्यक्रम को संबोधित किया गया। सभी अतिथियों के द्वारा बच्चों द्वारा निर्मित टेंट एवम अन्य गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। सभी अतिथियों ने बच्चो द्वारा दिए गए प्रस्तुतिकरण की सराहना की। अंत में अतिथियों द्वारा बच्चों को एवम प्रधानाध्यापक द्वारा सभी अतिथियों को पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य,विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक एवम अनेक ग्रामवासी मौजूद रहे।
