नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

रेल यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों की समस्याओं से वरिष्ठ रेल अधिकारियों को अवगत कराया गया :–पंकज कुमार श्रीवास्तव

1 min read

 2,991 views

गोण्डा। फरवरी, पूर्वोत्तर रेल क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने वरिष्ठ रेल अधिकारियों से मिलकर रेल यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया।

जेड0आर0यू0सी0सी0 सदस्य एवं भाजपा नेता पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया देवीपाटन मण्डल के रेल यात्रियों की सुविधा हेतु सरयू साकेत एक्सप्रेस जो मनकापुर से प्रयागराज एवं प्रयागराज से मनकापुर तक आती-जाती है, इस ट्रेन का विस्तार गोण्डा जंक्शन तक किया जाय, गोरखपुर से अयोध्या, लखनऊ तथा प्रयागराज तक आने-जाने वाली वन्दे भारत एक्सप्रेस का संचालन वाया गोण्डा जंक्शन से होकर किया जाये क्योंकि देवीपाटन मण्डल मुख्यालय होने के कारण इसका ठहराव भी गोण्डा जंक्शन पर आवश्यक है, बहराइच से वाराणसी एवं वाराणसी जंक्शन से बहराइच वाया गोण्डा तक आने जाने वाले इण्टरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव शिवदयालगंज कटरा में करते हुए अविलम्ब संचालन शुरू किया जाये, गोण्डा से कानपुर तक वाया बाराबंकी लखनऊ मेमो/पैसन्जर ट्रेन का संचालन अविलम्ब शुरू कराया जाये, देवीपाटन मण्डल मुख्यालय गोण्डा से नई दिल्ली एवं नई दिल्ली से गोण्डा तक एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाये, 12569/12570 इण्टरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव इटियाथो, जरवल एवं बुढ़वल जंक्शन पर किया जाये, गोण्डा कचेहरी रेलवे स्टेशन का नाम अमर शहीद राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी के नाम किया जाये, अधिवक्ताओं, व्यापारियों, कर्मचारियों एवं छात्र/छात्राओं की सुविधा हेतु बाघ एक्सप्रेस एवं आम्रपाली एक्सप्रेस/मेल का ठहराव गोण्डा कचेहरी रेलवे स्टेशन पर किया जाये, गोण्डा जंक्शन परिसर में रेलवे की खाली पड़ी जमीनों पर अविलम्ब अतिक्रमण हटाने एवं रेलवे आवासों में निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किया जाय, गोण्डा जंक्शन पर पुराने माल गोदम पर चल रहे यात्री प्लेटफार्म का निर्माण शीघ्र पूरा कराया जाए, मनकापुर जंक्शन स्टेशन पर बाघ, अमरनाथ एवं गोरखधाम एक्सप्रेस का ठहराव किया जाये, लखनऊ मण्डल कार्यालय में 3-3 अपर मण्डल रेल प्रबन्धक पद पर कार्यरत हैं। इनमें से एक अपर मण्डल रेल प्रबन्धक को स्थानान्तरित करके गोण्डा में नियुक्त किया जाये। क्यों यहां पहले से ही मण्डल कार्यालय स्थापित है, गोण्डा रेलवे चिकित्सालय में डाक्टरों एवं दवाइयों का अभाव है। रेल कर्मचारियों की सुविधा हेतु डाक्टरों की नियुक्ति करते हुए रेल द्वारा निर्धारित अच्छी कम्पनी की दवाईयां उपलब्ध करायी जायें, रेल आवासों की खराब स्थिति के कारण कई घटनाएं घट रही हैं कहीं छत गिर गई है तो कई मकानों पर दीवारों पर दरार आ गयी है। रेलवे कर्मचारियों के लिए निर्मित लगभग 1700 आवासीय स्थल एवं सड़क, स्थानीय निर्माण, इंजीनियरिंग एवं प्रकाश विभाग में कार्यरत उदासीन रेल अधिकारियों एवं वर्षाें से तैनात कर्मचारियों की उदासीनता के कारण जर्जर एवं खराब स्थिति में हो गये हैं। इसका पुर्निर्माण कराया जाये, गोण्डा, करनैलगंज, इटियाथोक, बभनान, मसकनवा समेत कई स्थानों पर रेलवे की जमीनों एवं कालोनियों पर बाहरी व्यक्तियों का कब्जा है। कब्जेदारों को हटाकर व्यवसायिक केन्द्र बनाकर सेवानिवृत्त रेल कर्मियों के आश्रितों को आवंटित किया जाये, पूर्वोत्तर रेलवे के अन्तर्गत रेलवे स्टेशन की ओर आने जाने वाली सभी जर्जर सड़कों को दुरूस्त कराया जाये, गोण्डा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नं0 4, 5 की ओर एक रेल यात्री टिकट सेवा केन्द्र स्थापित किये जाने समेत लगभग 17 सूत्रीय सुझाव पत्र महाप्रबन्धक/ मण्डल रेल प्रबन्धक को दिया।

पूर्वोत्तर रेल क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार वरिष्ठ रेल अधिकारियों ने उपरोक्त 17 सूत्रीय सुझाव के परिपेक्ष्य में अपने स्तर एवं रेलवे बोर्ड के द्वारा निराकरण कराये जाने हेतु आश्वस्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!