नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

इटियाथोक ब्लाक मे क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न

1 min read

 6,765 views

 

सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक, गोण्डा। स्थानीय ब्लाक सभागार में गुरुवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की खुली बैठक ब्लाक प्रमुख पूनम द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा कार्ययोजना प्रपत्र जमा किया गया और उनके समस्याओ को भी सुना गया। साथ ही अबतक कराये गए विभिन्न प्रकार के विकास कार्यो के बावत जानकारी प्रदान की गई। यहाँ क्षेत्र के सभी प्रधान, सचिव, बीडीसी व कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ग्राम प्रधानों तथा अन्य सभी ने मुख्य अतिथि विधायक विनय द्विवेदी व ब्लॉक प्रमुख पूनम द्विवेदी का स्वागत अभिनंदन किया। तत्पश्चात स्वास्थ्य, कृषि, लघु सिचाई, पशु चिकित्सा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, ग्राम्य विकास व पंचायती राज विभाग के अधिकारियों द्वारा बारी बारी से विभागीय योजनाओ की बिस्तृत जानकारी बैठक में उपस्थित लोगों को दी गई। साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों ने प्रधानो व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की समस्याओ को सुनकर उसके जल्द निराकरण का आस्वाशन दिया। अपने सम्बोधन मे विधायक विनय द्विवेदी ने कहा की केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार की विकास योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। आप सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से योजनाएं धरातल पर उतरती हैं और उनका लाभ क्षेत्र की जनता को मिलता है। प्रदेश सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जा रहा है। सरकार गांवों में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं लगातार उपलब्ध करा रही है। इसमें आप लोग अपना सहयोग करते रहे। ब्लॉक प्रमुख पूनम द्विवेदी ने बैठक में उपस्थित सभी ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को सशक्त व स्वावलंबी बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रही है। महिलाएं सभी क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। इसके बावजूद इस तरह के बैठकों में महिला जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। इस कार्यक्रम में महिलाओ की उपस्थिति काफी कम है जो की चिंता का विषय है। कार्यक्रम का संचालन इटियाथोक बीजेपी मंडल अध्यक्ष सत्यब्रत ओझा ने किया। मौके पर खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, एडीओ आईएसबी, एडीओ एजी मजहर हुसैन, चिकित्सा अधीक्षक सुनील कुमार, बीपीएम एसपी द्विवेदी, यूनीसेफ़ बीएमसी सूर्यकान्त शुक्ला, सीडीपीओ नीतू रावत, जिलि पंचायत सदस्य अनवर शकील चौधरी, ज्योति चंद्र तिवारी, अम्ब्रीश मणि तिवारी, पंकज सिंह, राजा मुन्ना तिवारी, राजेश दूबे, ओमप्रकाश तिवारी, योगेश द्विवेदी, हरीश शुक्ला सहित क्षेत्र के तमाम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!