नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

चोरी के माल सहित पुलिस ने तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार

1 min read

 7,451 views

 

जनक राम वर्मा
अलावल देवरिया गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध की रोकथाम एंव अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित/प्रकाश में आए अभियुक्तगणो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए गये थे।उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक निर्भय नरायण सिंह थाना इटियाथोक गोंडा के कुशल नेतृत्व में थाना इटियाथोक गोंडा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0048/24 धारा 457/380 भा0द0वि0 व मु0अ0सं0 0056/24 धारा 457/380 भा0द0वि0 थाना इटियाथोक गोंडा से सम्बन्धित प्रकाश में आये वांछित अभियुक्तगण अरविन्द कुमार वर्मा पुत्र रामसुन्दर वर्मा,नूर मोहम्मद उर्फ राजा पुत्र अब्दुलगनी , चांद बाबू पुत्र मो0 अली निवासीगण कर्मडीह कला दर्जीजोत थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा को चोरी से सम्बन्धित माल 14 जोड़ी पायल सफेद धातु, 55 अदद बिछुवा सफेद धातु, 30 अंगूठी सफेद धातु, 2 आधार कार्ड, 1 अदद मोबाइल तथा नकद रुपया 5000 /- के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्तगणो को न्यायालय रवाना किया जा रहा है।गिरफ्तारकर्ता टीम में प्रभारी निरीक्षक निर्भय नरायण सिंह ,उ0नि0 सुनील कुमार
,उ0नि0 श्री कामेश्वर राय,
,कां0 धर्मेन्द्र कुमार,
,हे0कां0 अजय कुमार
,हे0कां0 आशुतोष पाण्डेय,कां0 अम्बरीष पाण्डेय शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!