नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

हरे पेड़ो पर खुलेआम चल रहा आरा, जिम्मेदार मौन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,948 views

 

सुशील कुमार द्विवेदी

रुपईडीह, गोण्डा। क्षेत्र में हरे पेड़ो की कटान बिना परमिट धड़ल्ले से की जा रही है। मुख्यमंत्री जहां वृक्षारोपण पर बल दे रहे हैं। वहीं वन विभाग व पुलिस पेड़ो की कटान को संरक्षण देते नजर आ रहे हैं। ब्लॉक क्षेत्र के केवल पुर पंचायत के मजरा गंगापुर में दर्जनों सागौन के पेड़ ठेकेदारों द्वारा बगैर परमिट के काट लिया गया। वहीं रज्जन पुर पंचायत के मजरा इच्छा पुरवा,पेडारे गढ़वा पंचायत के मजरा सत्तन पुरवा में बिना परमिट वन विभाग की शह पर दर्जनों सागौन के पेड़ काटे गए। जिनकी शिकायत ग्रामीणों ने वन विभाग से किया। वन कर्मी मौके पर पहुंचे भी, लेकिन सांठ गांठ कर मामले को निपटा दिया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सरकार वृक्षारोपण पर बल दे रही है, लेकिन ठेकेदार दिन रात पेड़ काटकर पेड़ो की संख्या घटा रहे हैं। विभाग से कोई कार्रवाई न होने पर धंधा फल फूल रहा है। पेड़ो की कटान रोकने के लिए उड़़नदस्ता भी है, लेकिन वह भी मौके पर पकड़़कर लेन देन में रुचि लेता है। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से बगैर परमिट चोरी छुपे काट कर लायी गई बेशकीमती इमारती लड़कियां देवरहना गांव के बाहर बगीचे में बने टाल पर डंप की जाती है और यहीं से ट्रकों पर लादकर उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के विभिन्न जनपदों में भेजी जाती है। इस संबन्ध में प्रभागीय वनाधिकारी पंकज शुक्ला ने कहा प्रकरण संज्ञान में आया है। कार्यवाही की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!