गोण्डा डायट के प्रवक्ता ज्ञान बहादुर प्रदेश में जनपद का नाम कर रहे रोशन,एससीईआरटी के विविध यूट्यूब व टीवी चैनलों पर इनके व्याख्यान छात्र छात्राओं के लिए बन रहे संजीवनी
1 min read
5,387 views
गोण्डा डायट के प्रवक्ता ज्ञान बहादुर प्रदेश में जनपद का नाम कर रहे रोशन,एससीईआरटी के विविध यूट्यूब व टीवी चैनलों पर इनके व्याख्यान छात्र छात्राओं के लिए बन रहे संजीवनी
मोहम्मद सुलेमान
गोंडा ! एक कहावत है ‘यह धरती बीरों से खाली नहीं है’। इस कहावत को चरितार्थ किया है डायट गोण्डा के प्रवक्ता ज्ञान बहादुर द्वारा। इनके व्याख्यान व शिक्षण कौशल का जनपद ही नहीं प्रदेश स्तर पर भी सराहना हो रही है। इनके शैक्षिक विडियोज को विभाग के विभिन्न यूट्यूब व टीवी चैनलों पर प्रसारित किया जा रहा है। जोकि जनपद के साथ ही मंडल का भी नाम रोशन कर रहे हैं। अपने नाम के अनुरूप ही ये ज्ञान का भंडार समेटे बच्चों को अपने शिक्षण से मंत्रमुग्ध करते हुए ज्ञान का प्रकाश चहुंओर बिखेर रहे हैं। जिसे छात्र छात्राओं द्वारा बहुत ही पसंद किया जा रहा है।इनके इस प्रभावकारी प्रस्तुतीकरण के लिए राज्य हिन्दी संस्थान वाराणसी उत्तरप्रदेश ने प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त करने पर संस्थान के निदेशक द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार स्वरूप धनराशि देकर सम्मानित किया।इस कामयाबी के लिए पूरे डायट परिवार के साथ ही डायट प्राचार्य अतुल कुमार तिवारी ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।
