नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा पहुंचे तत्कालीन उपजिलाधिकारी कुलदीप सिंह का हुआ स्वागतस, माजसेवी मुकेश शुक्ला ने प्रभु श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का चित्र भेंट किया

1 min read

 4,418 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोण्डा। वृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी सदर रहे कुलदीप सिंह का गोण्डा आगमन हुआ। इस मौके पर रोडवेज बस स्टैंड स्थित शिव वस्त्र भंडार पर लोगों ने उनसे मिलकर बधाई दी। तरबगंज निवासी जितेंद्र पाण्डेय ने उन्हें फोटो भेंट किया, जबकि मुकेश शुक्ला ने प्रभू श्रीराम का चित्र भेंट किया।
बताते चलें कि कुलदीप सिंह का गोण्डा सदर के साथ ही तरबगंज व मनकापुर जैसी महत्वपूर्ण तहसीलों के एसडीएम रहे। यहां उनका कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा। इसीलिए जनपद के लोग आज भी उन्हें याद करते रहते हैं। लोगों द्वारा अपने जोरदार स्वागत से अभिभूत तत्कालीन उपजिलाधिकारी कुलदीप सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गोण्डा की विभिन्न तहसीलों में तैनाती के दौरान उन्हें लोगों का जो सहयोग मिला, वह आजीवन याद रहेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें आज भी गोण्डा बहुत याद आता है। इस अवसर पर अवधेश गुप्ता, ज्ञान मिश्रा, जितेंद्र पांडेय, अवधेश कुमार, मस्तराम, योगेश शुक्ला, शिवम शुक्ला, सौरभ अवस्थी आदि मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!