नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कटरा कुटी धाम का होगा सर्वांगीण विकास — चंपत राय

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,026 views

कटरा कुट्टी धाम  नवाबगंज 84 कोसी परिक्रमा का आदर्श एवं अंतिम पड़ाव कटरा कुटी धाम को अयोध्या परिक्षेत्र का पर्यटन स्थल घोषित कर विकास करने की मांग श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय को मांग पत्र सौंपा ।सोमवार को कटरा कुटी धाम के महंत स्वामी चिन्मयानंद महाराज ने अयोध्या कारसेवकपुरम के भरत कुटी पहुंचकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय से मुलाकात किया ! महंत ने   चंपत राय को ज्ञापन देकर मांग किया कि कटरा कुटी धाम हनुमान मंदिर अति प्राचीन सिद्ध पीठ है अयोध्या के सरयू नदी के किनारे स्थित है  इस ऐतिहासिक एवं पौराणिक मंदिर से क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था जुडी हुई है ,मुख्यमंत्री के द्वारा पर्यटन विकास की ओर से अयोध्या के आसपास के क्षेत्र में स्थित पौराणिक मंदिरों के विकास पर जीणोद्धार के लिए कहा गया है, इसके बावजूद इस स्थान का पर्यटन विकास विभाग ध्यान नहीं दे रहा है मंदिर के धार्मिक महत्व के अनुरूप विकास नहीं हो पा रहा है ! महंत ने यात्री रैन बसेरा ,संत निवास, सत्संग भवन ,भोजनालय , प्रसाधन ,प्रकाश ,शुद्ध पेयजल, मंदिर के सड़क का चौड़ीकरण तथा मंदिर का प्रवेश द्वार एवं गर्भग्रह का विकास कराए जाने की मांग की ! चंपत राय ने महंत को आश्वासन दिया कि मंदिर के विकास के लिए यह प्रस्ताव प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं पर्यटन विकास विभाग के अधिकारियों को सौंप कर विकास करने की चर्चा करेंगे ! महंत ने चंपत राय के प्रति आभार एवं धन्यवाद किया करते हुए कहा कि 22 जनवरी को श्री राम लला के प्रणाम प्रतिष्ठा समारोह में आपका योगदान अतुल्नीय एवं प्रशंसनीय है ! इस अवसर पर 84 कोसी परिक्रमा पर प्रभारी सुरेंद्र सिंह , विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा, डॉ अरुण सिंह ,विनोद कुमार गुप्ता बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!