नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मानसिक स्वास्थ्य व किशोर स्वास्थ्य जागरुकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,895 views

 

मोहम्मद सुलेमान / राकेश कुमार सिंह
गोंडा ! महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में मानसिक स्वास्थ्य व किशोर स्वास्थ्य जागरुकता कार्यशाला का आयोजन कर छात्र छात्राओं को शारीरिक स्वास्थ्य वा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया गया तथा मनोसामाजिक कार्यकर्ता उमेश कुमार ने छात्र छात्राओं को मानसिक विकार , लक्षण वा रोकथाम के उपाय, तनाव प्रबंधन के उपाय के बारे में चर्चा कर जागरुक किया तथा किसी भी मानसिक समस्या होने पर राष्ट्रीय स्तर पर टोल फ्री नंबर टेली मानस 14416 पर बेजिझक संपर्क करने की सलाह दी गई। साइकियाट्रिक नर्शिंग ऑफिसर कमला मिश्रा ने छात्र छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य,मानसिक विकार और बचाव के उपाय तथा एग्जाम स्ट्रेस मैनेजमेंट के बारे में विस्तार से बता कर जागरुक किया।राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला परामर्शदाता दिलीप शुक्ला ने छात्र छात्राओं को किशोर स्वास्थ्य ,पोषण, संचारी रोग,प्रजनन स्वास्थ्य, नशे के प्रयोग से शरीर पर होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति छात्र छात्राओं को जागरुक किया गया । प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने इस अवसर पर कहा कि मानसिक रोगों से मुक्ति के लिए सबसे पहले आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए। मानसिक बीमारी को रोकने और पीड़ित व्यक्ति को बचाने का सबसे अच्छा तरीका है कि जल्दी मानसिक रोगी की पहचान की जाए और उसकी काउंसलिंग की जाए।इससे उसे ठीक किया जा सकता है।कार्यक्रम का संचालन रसायन विज्ञान प्रवक्ता एवं मानसिक स्वास्थ्य नोडल एम एच अंसारी ने किया । मानसिक स्वास्थ्य टीम के साथ आए लैब टेक्नीशियन सौरभ प्रताप सिंह ने शिक्षकों व कर्मचारियों की ब्लड शुगर की जांच की।विद्यालय के समस्त शिक्षकों का कार्यक्रम को सफल बनाने में दिया गया सहयोग सराहनीय रहा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक डॉ. पदम नाथ पांडेय, डॉ. पवन प्रताप सिंह, सुग्रीव प्रसाद, राकेश शुक्ला, पवन गुप्ता, चंद्रशेखर आदि के साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!