भव्य कलश यात्रा के साथ-सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का हुआ शुभारंभ
1 min read
4,597 views
सुशील कुमार द्विवेदी
खरगूपुर, गोण्डा। भव्य राममंदिर के निर्माण की प्रसन्नता में रुपईडीह विकासखंड के ग्राम चतुर्भुजवा महादेवा कलां में आयोजित हो रहे सात दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथाअमृत की भव्य कलशयात्रा बृहस्पतिवार को बाबा पृथ्वीनाथ मन्दिर से चतुर्भुजीनाथ मन्दिर तक कथा व्यास पूज्य संत डा रामविलास दास वेदांती महाराज के नेतृत्व में पुलिसबल की सुरक्षा में सम्पन्न हुई। कलश यात्रा में क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं व बच्चियों ने हिस्सा लिया। यात्रा में शामिल महिलाएं बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर स्थित पवित्र सरोवर से कलश में जल भरकर देवाधिदेव महादेव का भजन कीर्तन करते हुए पैदल चलकर मंदिर प्रांगण पहुंची यहां आचार्यों के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना के उपरांत कलसों को स्थापित कराया। आयोजक मंडल के सदस्य अवनीश शुक्ला ने बताया की जनसहयोग से होने वाली यह कथा दो से आठ फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक होगी।
कलश यात्रा में संत श्री राघवेशदास वेदांती जी, महन्त पृथ्वीनाथ राम मनोहर तिवारी जी, रामकृपाल शुक्ला, संतोष शुक्ला, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सोहनलाल भारती, जिला अध्यक्ष मजदूर संघ श्री रामानंद तिवारी जी, विजय शुक्ला, वेदप्रकाश गुप्ता जी, माधवराज मिश्रा, अलखराम वर्मा, मोहनलाल पाल, राम सनेही गुप्ता, दिनेश मिश्रा सहित हजारों की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।
