नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

भूमि विवाद में चटकी लाठियां दो के सिर फूटे

1 min read

 619 views

बच्चों के विवाद में 2 के सर फूटे

नवाबगंज /गोंडा

बच्चों के विवाद में चार लोगों नें दो युवकों को मारपीट कर किया लहूलुहान। एक की हालत गंभीर। जबकि दूसरे मामले में पुराने जमीनी विवाद को लेकर एक महिला को मारपीट कर ‌घायल कर दिया। थाना क्षेत्र के चकशिवरहा निवासी बादशाह पुत्र निसार अली नें थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर गांव के ही साजू, काजू पुत्रगण हारुन अली तथा वहीद , नहीद पुत्रगण जहीद शुक्रवार को सायं करीब चार बजे एकजुट होकर हमारे पास आए और घर से बुलाकर कर लाठी डंडे से मारने लगे जिससे उनके सर में गंभीर चोटें आई और‌ लहूलुहान हो गए। बीच बचाव करने आए सोनू पुत्र इसरार को भी मारपीट कर घायल कर दिया। बादशाह के सर में गंभीर चोट होने की वजह से डाक्टर ने जिला अस्पताल भेजा रिफर कर दिया है।  वहीं दूसरी घटना कनकपुर गांव निवासी गुड्डा देवी पत्नी श्रीभवन नें तहरीर में बताया कि पुराने जमीनी विवाद को लेकर गांव के जगतप्रसाद, खुशबू तथा पप्पू नें लाठी ड़डो से उसे मार पीट कर घायल कर दिया। महिला के भी सर में गंभीर चोटें होने की वजह से डाक्टर नें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी नें बताया दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!