नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

दलित महिला ने पुलिस पर अभद्र व्यवहार करने व थाने से भागने का लगाया आरोप*

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,677 views

 

सुशील कुमार द्विवेदी
इटियाथोक, गोण्डा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी दलित महिला नें गांव के ही दो युवकों पर घर में घुसकर छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। पीड़िता ने दी गई तहरीर में बताया है कि वह मंगलवार शाम को अपने घर में खाना बना रही थी, तभी अचानक बिजली गुल हो गई। अंधेरे का फायदा उठाकर नशे में धुत गांव के ही दो युवक अचानक उसके घर में घुस आए और पीछे से उसे पकड़कर अश्लील हरकत करते हुए बलपूर्वक उठाकर बिस्तर पर पटक दिया। इसके बाद दोनों युवक छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे। हल्ला गुहार मचाने पर आस पास के लोग दौड़े तो आरोपीगण पकड़े जाने के भय से मौके से भाग खड़े हुए तथा जाते समय किसी से मुंह खोलने व पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के मुताबिक घटना के समय वह अपने तीन नाबालिक बच्चों के साथ घर में अकेली थी। पति बाहर रहकर मेहनत मजदूरी का काम करता है। सास व ससुर का कुछ वर्ष पूर्व देहांत हो चुका है। वहीं पीडिता ने अपने बयान मे कहा की ज़ब वह पुलिस के बुलाने पर अगले दिन थाने पर गई तो पुलिस ने उसे फटकार लगाते हुए गाली गलौज देकर थाने से भगा दिया। पुलिस के इस रवैये से पीड़िता बेहद हैरान व परेशान है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!