नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कांग्रेसियों ने निकाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा, उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 8,684 views

 

राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से महाराष्ट्र तक चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में कांग्रेसियों ने बभनजोत ब्लॉक के गौरा बाजार में पदयात्रा के साथ ही मशाल जुलूस निकालकर यात्रा का समर्थन किया। इस यात्रा में पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह ,प्रमुख ओम प्रकाश सिंह, युवा नेता अरूण सिंह डिंपल, ब्लॉक अध्यक्ष सफी उल्ला ,पूर्व प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष तरुण पटेल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में बभनान रोड स्थिति भारत पेट्रोलियम के पंप से सैकडों कांग्रेसी जोड़ो जोड़ो भारत जोड़ो, नफरत छोड़ों भारत जोड़ो, एकता का राज चलेगा हिन्दू मुस्लिम साथ चलेगा ,के नारे के साथ गौरा बाजार तक की यात्रा की। इस दौरान
जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सगीर खान ,जिला प्रवक्ता शिवकुमार दुबे सहित काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!